लखनऊ। टाईब्रेक में बेहतर प्रदर्शन की बदौलत प्रयागराज के स्पर्श यादव ने 46वां शिवानी कप ओपन चेस टूर्नामेंट में ओपन वर्ग की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। शिवानी पब्लिक स्कूल में आयोजित कुल 2,22,222 रुपए की ईनामी राशि वाले टूर्नामेंट में 12 राज्यों के प्रतिभागियों ने भाग लिया।
ओपन वर्ग के अंतिम राउंड के बाद प्रयागराज के स्पर्श यादव दूसरे और और मोहम्मद हसनैन सिद्दीकी तीसरा स्थान मिला। प्रतियोगिता के अनरेटेड श्रेणी में वाराणसी के केशव सिंघल साढ़े पांच अंक के साथ पहले जबकि दिल्ली के शुभम सिंह व प्रबल सिंह दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-14 श्रेणी में अप्रतिम शुक्ला, लक्ष्य निगम व विश्वादित्य अवस्थी के समान पांच-पांच अंक रहे, लेकिन टाईब्रेक स्कोर के चलते तीनों क्रमश: पहले से तीसरे स्थान पर रहे।
अंडर-10 श्रेणी में अग्रथ मिश्रा 5 अंक के साथ पहले जबकि दीपक आर्यन व राघव धवन क्रमश : दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। समापन पर मुख्य अतिथि राकेश त्रिपाठी (प्रवक्ता, भाजपा) ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। मौके पर शिवानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के सीईओ सुधीर दुबे, विद्यालय प्रबंधक मार्कडेय दुबे, फाउंडर चेयरपर्सन सत्यभामा दुबे, निदेशक अंशिका दुबे एवं प्रधानाचार्या पुनीता मिश्र सहित अन्य मौजूद रहे।