फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: खुले में शराब पीने से रोकने पर चौकी इंचार्ज और दरोगा से मारपीट, हिरासत में लिए गए तीन आरोपी

Mon, 10 Feb 2025 07:28 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Assault with police: लखनऊ में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने शराब पीने से रोकने पर पुलिस वालों को ही पीट दिया। 
विज्ञापन
लखनऊ में मारपीट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के  कृष्णानगर में रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे खुले में शराब पी रहे लोगों को टोकने पर आरोपियों ने आजादनगर चौकी के प्रभारी ब्रजेश कुमार चौधरी को पीट दिया। आरोपियों ने चौकी में तैनात दरोगा शिशुपाल सिंह को भी पीटा। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


कृष्णानगर थाने में शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे गणना चल रही थी। सभी पुलिसकर्मी थाने में मौजूद थे। इस बीच आजादनगर पुलिस चौकी में तैनात दरोगा शिशुपाल सिंह बाइक से पकरी पुल की ओर गस्त पर निकले थे। पुल की ढाल पर 12 लोग शराब पी रहे थे। यह देख जब दरोगा ने विरोध किया तो सभी गाली-गलौज करते हुए अभद्रता करने लगे। 

विरोध पर आरोपी धक्का-मुक्की करने लगे। इस पर दरोगा ने चौकी इंचार्ज ब्रजेश कुमार को सूचना दी। चौकी इंचार्ज ने जब आरोपियों को समझाने की कोशिश तो वे भड़क उठे। आरोपियों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। मामले की जानकारी थाने में दी गई। पिटाई में चौकी इंचार्ज के दाएं पैर में काफी चोट आ गई। इंस्पेक्टर पीके सिंह के मुताबिक हिरासत में लिए गए आरोपी आजादनगर निवासी अभय सिंह, संतोष कुमार और सैम जायसवाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें