फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: सीएम योगी व अभिनेता रजनीकांत को लेकर सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट, दर्ज हुआ केस

Mon, 28 Aug 2023 06:21 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सुपरस्टार रजनीकांत को लेकर सोशल मीडिया में एक विवादित पोस्ट किया गया है। मालूम हो कि कुछ दिनों पहले रजनीकांत ने सीएम योगी से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
सीएम के पैर छूते रजनीकांत, इस तस्वीर ने सुर्खियां बटोरी थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और तमिल सुपरस्टार रजनीकांत को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट अपलोड किया गया। मामले में शनिवार को हजरतगंज थाने में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। पुलिस अब साइबर क्राइम सेल की मदद से आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले के बारे में पता लगा रही है।
विज्ञापन


वजीरगंज के कुंडरी रकाबगंज इलाके में कारोबारी व समाजसेवी बृजेंद्र बाजपेयी रहते हैं। उनके मुताबिक, फेसबुक व यूट्यूब पर सीएम योगी आदित्यनाथ और सुपरस्टार रजनीकांत को लेकर काफी आपत्तिजनक कंटेंट पोस्ट किया गया। आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले का नाम पीयूष मानुष है। 

मामले में बृजेंद्र ने हजरतगंज पुलिस से लिखित शिकायत की। पीयूष के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस साइबर क्राइम सेल की मदद से आपत्तिजनक कंटेंट पोस्ट करने वाले के बारे में पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें