पिछले लगभग 10 दिनों में कोरोना के मामलों में यूपी में तेजी से गिरावट आई है, इसका असर यह हुआ है कि जिन क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया था, उनकी संख्या में भी काफी तेजी से कमी आई है।
प्रदेश में कोरोना के मामलों में गिरावट के साथ-साथ कंटेनमेंट जोन की संख्या भी तेजी से घट रही है। पिछले लगभग 10 दिनों में कोरोना के मामलों में यूपी में तेजी से गिरावट आई है, इसका असर यह हुआ है कि जिन क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया था, उनकी संख्या में भी काफी तेजी से कमी आई है।
विज्ञापन
प्रदेश में जब पंचायत चुनाव चल रहा था उस समय प्रदेश में कंटेनमेंट जोन की संख्या 90 हजार पार कर गई थी। वह संख्या अब 51 हजार से कम हो गई है। अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार के मुताबिक 11 मई तक प्रदेश में 51284 कंटेनमेंट जोन थे। यहां 73891 बैरिकेडिंग लगाई गई है। कंटेनमेंट जोन पर निगरानी के लिए 37812 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।
हालांकि पहले पंचायत चुनाव की वजह से कंटेनमेंट जोन की संख्या काफी अधिक थी लेकिन पुलिस कर्मियों की संख्या एक तिहाई थी। यानी लगभग 90 हजार कंटेनमेंट जोन पर 30 हजार पुलिस कर्मी तैनात थे। अब कंटेनमेंट जोन की संख्या घटी है और पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ाई गई है। इसका साकारात्मक असर भी हुआ है। कोरोना का संक्रमण भी तेजी से कम होने लगा है।