फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: नहीं जाना होगा मुंबई, कैंसर संस्थान में शुरू होगी प्रोटॉन बीम थेरेपी, 750 करोड़ से होगी शुरुआत

Thu, 19 Feb 2026 08:46 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान की शासी निकाय की बैठक में क्वाटरनरी कैंसर केयर सेंटर को मंजूरी मिल गई है। फिलहाल देश में केवल दो सेंटर में ही यह सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन
कल्याण सिंह कैंसर इंस्टीट्यूट - फोटो : कैंसर संस्थान की वेबसाइट से
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चक गंजरिया स्थित कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान में इलाज के लिए प्रोटॉन बीम थेरेपी की शुरुआत होगी। इस तकनीक में सिर्फ ट्यूमर पर हमला किया जाएगा। इससे स्वस्थ ऊतकों को नुकसान नहीं पहुंचता है। फिलहाल इसकी सुविधा देश में सिर्फ मुंबई के टाटा अस्पताल और चेन्नई के एक निजी अस्पताल में ही उपलब्ध है।

विज्ञापन


कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान की 12वीं शासी निकाय की बुधवार को लोकभवन में मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस दौरान संस्थान के कई अहम मुद्दे उठाए गए। प्रोटॉन बीम थेरेपी की बंकर समेत कीमत करीब 750 करोड़ रुपये होगी। यह विशेष रूप से बच्चों और जटिल, महत्वपूर्ण अंगों के करीब स्थित ट्यूमर के मामले में बेहद फायदेमंद है। रेडिएशन से होने वाला नुकसान इसमें बेहद कम होता है।

ये भी पढ़ें - डीएम और एसएसपी की जनसुनवाई को लेकर यूपी सरकार सख्त, अब जारी किए ये आदेश; नाराज हैं मुख्यमंत्री योगी
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भागवत से सीएम योगी की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी, करीब 35 मिनट तक दोनों के बीच हुई गुप्तगू


संस्थान में इसके साथ ही क्वाटरनरी कैंसर केयर सेंटर की अनुमति दी गई। इसमें जटिल और उन्नत कैंसर उपचार के लिए समर्पित अत्याधुनिक तकनीक, उच्चस्तरीय विशेषज्ञता और बहुविषयक टीम एक ही स्थान पर उपलब्ध रहेगी। बैठक में ऑन्को-पैथोलॉजी में पोस्ट-डॉक्टरल सर्टिफिकेट कोर्स, गायनकोलॉजिकल ऑन्कोलॉजी और सर्जिकल ऑन्कोलॉजी में एमसीएच पाठ्यक्रम शुरू करने पर सहमति बनी। पीएचडी के नए अध्यादेश को भी मंजूरी दी गई।

मिलेगा आधुनिक रेडियोलॉजी सुविधाओं का लाभ: संस्थान के रेडियोडायग्नोसिस विभाग में टेली रेडियोलॉजी सेवाओं की अनुमति भी बैठक में दी गई। यहां एमआरआई, सीटी स्कैन, एक्सरे और डिजिटल मैमोग्राफी सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अतिरिक्त एडवांस्ड कैंसर रिसर्च सेंटर की स्थापना, एडवांस्ड मॉलिक्यूलर लैब, सेंटर फॉर एडवांस मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक एंड रिसर्च फॉर कैंसर की ओर से अलग-अलग लैब जांच की कीमतों को भी मंजूरी दी गई।

Trending Videos
विज्ञापन

संस्थान रखेगा कैंसर के मरीजों का लेखा-जोखा

निदेशक प्रो. एमएलबी भट्ट ने बताया कि बैठक में पॉपुलेशन बेस्ड कैंसर रजिस्ट्री के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। इसमें लखनऊ के साथ ही पूरे प्रदेश में कैंसर के मामलों का लेखा-जोखा रखा जाएगा। इससे कैंसर के वास्तविक बोझ और कैंसर की वजह से होने वाली मौतों का सटीक आकलन किया जा सकेगा।

शिक्षकों के 31 नए पदों को मंजूरी: शासी निकाय ने संस्थान में शिक्षकों के 31 नए पदों के साथ ही 78 सीनियर और जूनियर रेजिडेंट की मंजूरी दी है। ये नियुक्तियां सर्जिकल, गायनकोलॉजिकल ऑन्कोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, एनेस्थीसियोलॉजी आदि विभाग में होंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें