निदेशक प्रो. एमएलबी भट्ट ने बताया कि बैठक में पॉपुलेशन बेस्ड कैंसर रजिस्ट्री के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। इसमें लखनऊ के साथ ही पूरे प्रदेश में कैंसर के मामलों का लेखा-जोखा रखा जाएगा। इससे कैंसर के वास्तविक बोझ और कैंसर की वजह से होने वाली मौतों का सटीक आकलन किया जा सकेगा।
शिक्षकों के 31 नए पदों को मंजूरी: शासी निकाय ने संस्थान में शिक्षकों के 31 नए पदों के साथ ही 78 सीनियर और जूनियर रेजिडेंट की मंजूरी दी है। ये नियुक्तियां सर्जिकल, गायनकोलॉजिकल ऑन्कोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, एनेस्थीसियोलॉजी आदि विभाग में होंगी।