फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: खतरनाक मांझे ने रेता नौ वर्षीय बच्ची का गला, पिता के साथ बाइक पर जा रही थी

Sun, 25 Oct 2026 05:50 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजाजीपुरम में खतरनाक मांझे से नौ वर्षीय तस्किया का गला बुरी तरह रेत गया। वह पिता के साथ बाइक पर घर लौट रही थी। पुलिस ने सीसीटीवी से पहचान कर पतंगबाज पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
जख्मी हुई तस्किया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजाजीपुरम के सआदतगंज के कटरा विजन बेग इलाके में चौपटिया रोड पर उड़ते हुए खतरनाक मांझे ने नौ वर्षीय तस्किया का गला बुरी तरह रेत दिया। चौक के हुसेनाबाद पीरबुखारा निवासी तस्किया मंगलवार शाम करीब चार बजे अपने पिता इंजीनियर सैय्यद सुहैल अब्बास रिजवी के साथ बाइक पर घर लौट रही थी। बच्ची को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


सुहैल अब्बास ने शनिवार शाम सआदतगंज थाने में तहरीर दी है। सुहैल ने बताया कि वह बेटी के साथ फूफी के चालीसे में शामिल होने सिब्तेनाबाद गए थे। वापस लौटते समय तस्किया बाइक पर आगे बैठी थी तभी रास्ते में अचानक उड़ता हुआ पतंग का मांझा उनके सिर पर आ गिरा। उन्होंने एक हाथ से उसे हटाने की कोशिश की लेकिन मांझा तस्किया की गर्दन में फंस गया। उसे निकालने की कोशिश में बाइक नियंत्रण से बाहर हो गई और दोनों सड़क पर गिर पड़े। इतनी देर में मांझा तस्किया की गर्दन को रेतता हुआ निकल गया। गले में गहरा घाव हो गया और खून की धार बहने लगी।

सुहैल बेटी के गले पर हाथ रखकर उसे पड़ोस के निजी अस्पताल ले गए। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर में तुरंत गले का ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने बच्ची की जान बचाई। सुहैल ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है। सआदतगंज थाने के इंस्पेक्टर संतोष आर्य ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पतंगबाज की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें