फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : बाइक के पहिये में दुपट्टा फंसने से गिरकर महिला की मौत, पति के साथ जा रही थीं

Mon, 23 Oct 2023 07:22 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

लखनऊ में आशियाना के सेक्टर एन में रविवार को बाइक से जा रही महिला का दुपट्टा सरककर पहिये में फंस गया। इससे वह चलती बाइक से दस महीने के बेटे के साथ सड़क पर जा गिरीं। असावधानी की वजह से हुए हादसे में महिला की मौत हो गई] जबकि बेटा चोटिल हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वरी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में आशियाना के सेक्टर एन में रविवार को बाइक से जा रही महिला का दुपट्टा सरककर पहिये में फंस गया। इससे वह चलती बाइक से दस महीने के बेटे के साथ सड़क पर जा गिरीं। असावधानी की वजह से हुए हादसे में महिला की मौत हो गई] जबकि बेटा चोटिल हो गया।

विज्ञापन


किला मोहम्मदी निवासी मुकेश कनौजिया निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। मुकेश ने बताया कि सोमवार को उनके भतीजे का मुंडन है। इसके लिए वह अपने रिश्तेदार को निमंत्रण देने के लिए बाइक से अमौसी जा रहे थे। उनके साथ पत्नी मीना (22) व दस महीने का बेटा कार्तिक भी था। आशियाना के सेक्टर एन में लोहिया विश्वविद्यालय के पास मीना का दुपट्टा बाइक के पहिए में फंस गया। इससे वह बाइक से गिर गईं। मीना के सिर में गंभीर चोट आई। जबकि कार्तिक मामूली रूप से घायल हो गया। मुकेश राहगीरों की मदद से मीना को लेकर लोकबंधु अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मीना को मृत घोषित कर दिया। कार्तिक का प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

मातम में बदलीं खुशियां
मुकेश व परिवार के लोग भतीजे के मुंडन की तैयारी में जुटे थे। रिश्तेदारों को न्योता पहुंचाने का जिम्मा मुकेश को दिया गया था। मुकेश न्योता देने निकले तो मीना भी रिश्तेदार से मिलने के लिए पति के साथ निकल पड़ीं। हादसे से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें