फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : पालतू जानवरों के साथ ट्रेन में कर सकेंगे सफर, बुक होगा टिकट

Fri, 16 Jun 2023 01:00 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

रेलवे बोर्ड के पैसेंजर मार्केटिंग ने आईआरसीटीसी को सेंटर फॉर रेलवे इन्फॉर्मेशन सिस्टम के साथ समन्वय स्थापित कर इस सुविधा को लागू करने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल यह सुविधा फर्स्ट एसी में कूपे बुक कराने वाले यात्रियों को ही मिलेगी।
विज्ञापन
पालतू जानवर (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पैसेंजर अपने पालतू जानवरों के साथ ट्रेन में सफर कर सकेंगे। इसके लिए जानवों का टिकट बुक कराना होगा। जल्द ही पूर्वोत्तर रेलवे की ट्रेनों में यह सुविधा शुरू की जाएगी। रेलवे बोर्ड के पैसेंजर मार्केटिंग ने आईआरसीटीसी को सेंटर फॉर रेलवे इन्फॉर्मेशन सिस्टम के साथ समन्वय स्थापित कर इस सुविधा को लागू करने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल यह सुविधा फर्स्ट एसी में कूपे बुक कराने वाले यात्रियों को ही मिलेगी। 

विज्ञापन


ऑनलाइन टिकट कराने के लिए घर बैठे ही अपने पालतू पशुओं के लिए भी रिजर्वेशन कराया जा सकेगा। नई व्यवस्था के तहत पैसेंजर का टिकट कंफर्म होने पर ही पालतू जानवर की बुकिंग हो पाएगी। इसके लिए पैसेंजर को आईआरसीटीसी के वेबसाइट पर अपना पीएनआर और मोबाइल नंबर भरना होगा। 

ओटीपी दर्ज करने पर टिकट बुक जाएगा। पालतू पशुओं के टिकट की दर पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम(पीएमएस) से की जाएगी। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पालतू जानवरों की बुकिंग के लिए अब अलग से दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। ई-टिकट के साथ ही सुविधा भी मिलेगी। हालांकि आईआरसीटीसी ही इस व्यवस्था को शुरू करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें