फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : निलंबन वापस न लेने पर पशु चिकित्सकों ने दी सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

Tue, 13 Sep 2022 10:51 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

चिकित्सकों ने कहा कि अमरोहा में चिकित्सकों ने बीमार गायों की जान बचाई थी, लेकिन उन्हें सस्पेंड किया जा रहा है। तीस रुपये में एक गाय को प्रतिदिन संतुलित आहार और पोषण उपलब्ध नहीं कराया जा सकता। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप्र पशु चिकित्सा संघ ने अमरोहा में पशु चिकित्सकों का निलंबन वापस लेने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर लंपी टीकाकरण का बहिष्कार और सामूहिक त्यागपत्र देने की चेतावनी दी है। संघ के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार एवं महामंत्री डॉ. संजीव कुमार ने इस बाबत निदेशक पशुपालन को पत्र भेजा है। इसमें उन्होंने बताया है कि इस कार्रवाई से पूरे प्रदेश के पशु चिकित्सकों में रोष है।

विज्ञापन


अमरोहा में चिकित्सकों ने बीमार गायों की जान बचाई थी, लेकिन उन्हें सस्पेंड किया जा रहा है। तीस रुपये में एक गाय को प्रतिदिन संतुलित आहार और पोषण उपलब्ध नहीं कराया जा सकता। ऐसे में निर्दोष पशु चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें