फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : चारबाग स्टेशन पर शौचालय का इस्तेमाल हुआ महंगा, नहाना व अमानती घर में सामान रखना भी महंगा

Thu, 08 Sep 2022 07:08 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि डीलक्स शौचालय का इस्तेमाल करने के एवज में दिए जाने वाले शुल्क को संशोधित किया गया है। इतना ही नहीं अमानती घर में रखे जाने वाले सामान की दर भी संशोधित की गई है। इसे दस रुपये प्रति लगेज की जगह 25 रुपये किया गया है।
विज्ञापन
चारबाग रेलवे स्टेशन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में चारबाग रेलवे स्टेशन पर डीलक्स शौचालय का रेट डबल कर दिया गया है। यहां शौच से लेकर नहाने तक केनए संशोधित रेट गुरुवार से लागू कर दिए गए हैं। चारबाग के अतिरिक्त बाराबंकी व उन्नाव स्टेशन पर भी डीलक्स शौचालय के नए रेट लागू किए गए हैं।

विज्ञापन


उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि चारबाग रेलवे स्टेशन के सरकुलेटिंग एरिया में बिल्ट, ऑपरेट, ट्रांसफर (बीओटी) के आधार पर जो डीलक्स शौचालय बना है, उसका संचालन अखिल भारतीय पर्यावरण एवं ग्रामीण विकास संस्थान, नौबस्ता, कानपुर के पास है। डीलक्स शौचालय का इस्तेमाल करने के एवज में दिए जाने वाले शुल्क को संशोधित किया गया है। इतना ही नहीं अमानती घर में रखे जाने वाले सामान की दर भी संशोधित की गई है। इसे दस रुपये प्रति लगेज की जगह 25 रुपये किया गया है। नई दरों को लागू कर दिया गया है।

यह है रेट
                                   पुराने रेट            संशोधित रेट
विज्ञापन

यूरिनल                           1 रुपये               2 रुपये
ट्वॉयलेट                           5 रुपये             10 रुपये
नहाना (सामान्य पानी)          5 रुपये             20 रुपये
नहाना (गरम पानी)             10 रुपये           25 रुपये
विज्ञापन

अमानती घर (प्रति लगेज)     10 रुपये           25 रुपये

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें