फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : यह हमारी ओपीडी है, तुम बाहर निकलो... चिकित्सक ने की आयुष्मान मित्र से अभद्रता

Sun, 20 Aug 2023 09:44 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

...यहां तुम्हें नहीं आना, यह हमारी ओपीडी है, तुम बाहर निकलो, हम आयुष्मान केस नहीं करेंगे। सीएमएस को भी लिखकर दे देंगे, चलो निकलो ओपीडी से। ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय की नेत्र रोग विशेषज्ञ का यह वीडियो वायरल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

...यहां तुम्हें नहीं आना, यह हमारी ओपीडी है, तुम बाहर निकलो, हम आयुष्मान केस नहीं करेंगे। सीएमएस को भी लिखकर दे देंगे, चलो निकलो ओपीडी से। ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय की नेत्र रोग विशेषज्ञ का यह वीडियो वायरल है। आरोप है कि यहां आयुष्मान मरीजों के ऑपरेशन नहीं होते। उन्हें लौटाया जा रहा था। यही शिकायत लेकर आयुष्मान मित्र डॉक्टर की ओपीडी में पहुंचा था। आरोप है कि महिला डॉक्टर ने आयुष्मान मित्र से अभद्रता करते हुए उसे कमरे से बाहर निकाल दिया। आयुष्मान मित्र ने इसकी शिकायत सीएमएस, सीएमओ व साची को भेजी है। इस मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन


वजीरबाग चरही निवासी बिब्बो आंख के ऑपरेशन लिए आए थे। नेत्र रोग विशेषज्ञ को ओपीडी में दिखाया। डॉक्टर ने ऑपरेशन से पहले जरूरी जांच लिखी। डॉक्टर ने ऑपरेशन की डेट दी तो मरीज ने आयुष्मान कार्ड होने की बात कही। आरोप है कि इसके बाद डॉक्टर ने मरीज को टरकाना शुरू कर दिया। तीमारदार ने इसकी शिकायत वहां पर तैनात आयुष्मान मित्र गुलफाम अली खान से की थी। ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय आयुष्मान योजना के तहत पंजीकृत हैं। आरोप है कि यहां आने वाले लाभार्थियों को मुकम्मल इलाज नहीं मिलता है। उन्हें दूसरे अस्पताल या निजी अस्पताल जाने की सलाह दी जाती है। बीते दिनों डिप्टी सीएम से भी इसकी शिकायत हुई थी। बीते छह माह में अस्पताल में एक भी मरीज आयुष्मान योजना का भर्ती नहीं हुआ है। आयुष्मान मरीजों को इलाज मुहैया कराने वाले अस्पतालों की सूची में यह सबसे फिसड्डी अस्पताल है।

जवाब तलब किया जाएगा
अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों को इलाज मुहैया कराया जाता है। आयुष्मान मरीजों की नेत्र सर्जरी न किए जाने के बारे में जानकारी नहीं है। मामले की जांच कराई जाएगी। संबंधित डॉक्टर से जवाब तलब किया जाएगा। - डॉ. वसुधा सिंह, सीएमएस, ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें