फिल्म निर्माता विपुल शाह ने मुख्यमंत्री योगी से फिल्म पर चर्चा की और उनसे फिल्म देखने का आग्रह किया। टीम ने प्रदेश में लव जेहाद व धर्मांतरण को रोकने को लेकर बनाए गए कानून व कार्रवाइयों की सराहना की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बुधवार को उनके सरकारी आवास पर फिल्म 'द केरला स्टोरी' की टीम ने शिष्टाचार मुलाक़ात की। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को चर्चित फिल्म द केरला स्टोरी को यूपी में टैक्स फ्री करने और अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ 12 मई को देखने का एलान किया था।
विज्ञापन
फिल्म निर्माता विपुल शाह ने मुख्यमंत्री योगी से फिल्म पर चर्चा की और उनसे फिल्म देखने का आग्रह किया। टीम ने प्रदेश में लव जेहाद व धर्मांतरण को रोकने को लेकर बनाए गए कानून व कार्रवाइयों की सराहना की। मुख्यमंत्री से मिलने वालों में फिल्म के निर्माता विपुल शाह, निर्देशक सुदीप्तो सेन व अभिनेत्री अदा शर्मा के अलावा वीर कपूर भी शामिल रहे।