उप्र राज्य परिवहन निगम मुख्यालय में हुई इस बैठक में गजियाबाद का कौशांबी, गाजियाबाद पुराना बस स्टेशन, विभूति खंड गोमतीनगर लखनऊ, सिविल लाइन प्रयागराज एवं आगरा फोर्ट को पीपीपी मॉडल पर विकसित करने पर सहमति बनी। अनुमोदन हुआ कि इसकी नीलामी प्रक्रिया को सरल किया जाए।
अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण चल रहा है। यहां प्रवेश के लिए श्रद्धालु राम जन्मभूमि पथ का उपयोग करेंगे। इसके लिए उप्र राज्य परिवहन निगम यहां शहर के अपने पुराने बस अड्डे की भूमि को राम जन्म तीर्थ ट्रस्ट को हस्तांतरित करेगा। मंगलवार को हुई निगम के निदेशक मंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन
निगम मुख्यालय में हुई इस बैठक में गजियाबाद का कौशांबी, गाजियाबाद पुराना बस स्टेशन, विभूति खंड गोमतीनगर लखनऊ, सिविल लाइन प्रयागराज एवं आगरा फोर्ट को पीपीपी मॉडल पर विकसित करने पर सहमति बनी। अनुमोदन हुआ कि इसकी नीलामी प्रक्रिया को सरल किया जाए। दरअसल प्रक्रिया कठिन होने से इस काम में कठिनाई आ रही है।
15 साल पुरानी 1800 बसों को नीलाम करने, दुर्घटना कम करने के लिए चालकों की काउंसिलिंग करने एवं उनके विश्राम रूम की व्यवस्था दुरुस्त करने, स्टेशनों पर यात्रियों को सभी सुविधाएं मुहैया कराने, कैंटीन स्टॉल के आवंटन की प्रक्रिया पूरी करने, नॉन टिकटिंग रेवेन्यू के विकल्पों का चिह्नांकन करने एवं कार्यवाही के लिए कंसलटेंट चयन करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रमुख सचिव एल वेकटेश्वर लू, एमडी मासूम अली सरवर, अन्नपूर्णा गर्ग आदि मौजूद रहे।