फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : लापता युवक का शव नाले में उतराता मिला, हत्या की आशंका, पांच दिन पहले घर से निकला था युवक

Fri, 17 Feb 2023 03:50 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक  बेहता नाले में मछुआरों ने जाल लगाया था।  शुक्रवार सुबह जाल खोलने गये थे। इसी बीच उनको नाले में युवक का शव उतराता मिला। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कराई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में मलिहाबाद के बख्तियार नगर निवासी मेवा लाल का बेटा विनय कुमार (29) 12 फरवरी से लापता था। उसका शव शुक्रवार सुबह बेहता नाले में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक वह घर से घोला चौराहे जाने की बात कह रविवार शाम को घर से निकला था। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक पेशे से मजदूर था।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक मलिहाबाद अनिल कुमार सिंह के मुताबिक बख्तियार नगर में मेवालाल परिवार सहित रहते हैं। मेवालाल के मुताबिक उनका बेटा विनय कुमार रविवार शाम करीब 6 बजे घर से निकला था। जाते समय उसने बताया कि घोला चौराहे पर जा रहा है। इसके बाद से वापस नहीं आया। देर रात तक वापस घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश शुरू की गई। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परेशान परिवारीजनों ने पुलिस से शिकायत की। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक परिजनों की तहरीर पर दूसरे दिन सोमवार को गुमशुदगी दर्ज कर ली गई थी। विनय की तलाश की जा रही थी।

मछली पकड़ने गये ग्रामीणों ने दी सूचना
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक  बेहता नाले में मछुआरों ने जाल लगाया था।  शुक्रवार सुबह जाल खोलने गये थे। इसी बीच उनको नाले में युवक का शव उतराता मिला। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कराई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों ने विनय के दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। कहा कि हत्या करने के बाद शव को नाले में फेंक दिया गया है। पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें