महावत राम किशन ने बताया कि उन्नाव के पुरवा गांव से दो दिन पहले वह निकला था। पारा थाना क्षेत्र के मौदा मोड़ के पास वह होटल पर खाना खाने लगा। तभी चोरी छुपे हथिनी आनरकली मौके से निकल गयी और वह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर जा पहुंची।
शुक्रवार दोपहर में एक हथिनी आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर चढ़ गई और देखते ही देखते वह लगभग चार किलोमीटर दूर चली गई, जबकि महावत खाना ही खाता रह गया। एक्सप्रेस वे हथिनी को देख लोग गाड़िया रोककर सेल्फी लेने लगे और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस दौरान एक्सप्रेस पर जाम भी लग गया।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल होते ही डीएफओ और रेंजर मौके पर पहुंचे और इसकी जानकारी ली। महावत राम किशन ने बताया कि उन्नाव के पुरवा गांव से दो दिन पहले वह निकला था। पारा थाना क्षेत्र के मौदा मोड़ के पास वह होटल पर खाना खाने लगा। तभी चोरी छुपे हथिनी आनरकली मौके से निकल गयी और वह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर जा पहुंची। लखनऊ डीएफओ रवि कुमार ने बताया कि जानकारी जुटाई जा रही है और महावत से मिली जानकारी के अनुसार मालिक से लाइसेंस मंगाया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।