कहा कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में एक बार फिर आरक्षण की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। चिकित्साधिकारी (आयुर्वेद) के 611 पदों के सापेक्ष आरक्षण ओबीसी को 58 (9.5 प्रतिशत), एससी को 29 (4.8 प्रतिशत), एसटी को 28 (4.7 प्रतिशत) पद दिया गया है, जबकि सामान्य वर्ग को 435 (71 प्रतिशत) पद एवं ईडब्ल्यूएस को 61 (10 प्रतिशत) यानी 81 प्रतिशत पद दिए गए हैं।
सपा नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि अयोध्या एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम पर किए जाने के निर्णय का स्वागत है। लेकिन, सही मायने में महर्षि वाल्मीकि का सम्मान तब होता, जब एक से अधिक पुजारी वाले सभी मंदिरों में एक पुजारी वाल्मीकि समाज व एक पुजारी मूर्ति बनाने वाले पत्थरकटा को बनाए जाने की घोषणा होती।
विज्ञापन
एक अन्य एक्स में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में एक बार फिर आरक्षण की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। चिकित्साधिकारी (आयुर्वेद) के 611 पदों के सापेक्ष आरक्षण ओबीसी को 58 (9.5 प्रतिशत), एससी को 29 (4.8 प्रतिशत), एसटी को 28 (4.7 प्रतिशत) पद दिया गया है, जबकि सामान्य वर्ग को 435 (71 प्रतिशत) पद एवं ईडब्ल्यूएस को 61 (10 प्रतिशत) यानी 81 प्रतिशत पद दिए गए हैं। इसका मतलब है कि आदिवासी, दलित और पिछड़े घंटा बजाएं और सामान्य वर्ग के लोग सरकारी नौकरी पर कब्जा जमाएं।