उप्र राज्य चीनी निगम लि. की मोहिउद्दीनपुर मिल (मेरठ) के टरबाइन में आग लग जाने के कारण अब इस मिल से जुड़े किसानों का गन्ना दूसरी मिलों को आवंटित कर दिया गया है। निकट की चीनी मिलें इस क्षेत्र के किसानों का गन्ना पेरेंगी।
26 नवंबर को मोहिउदुदीनपुर चीनी मिल में टरबाइन में आग लग गई थी। इसमें मिल की चीफ इंजीनियर की भी मौत हो गई थी। गन्ना आयुक्त संजय आर भूसरेड्डी ने बताया कि इस स्थिति में इस चीनी मिल का शीघ्र संचालन किया जाना संभव नहीं है। वहां के प्रधान प्रबंबधक ने भी चीनी मिल क्षेत्र के गन्ने को निकटवर्ती चीनी मिलों को आवंटित कराने का अनुरोध किया। इसी के चलते इस मिले के गन्ने की आपूर्ति का आवंटन फिलहाल दूसरी मिलों को आवंटित कर दिया है। मोहिउद्दीनपुर मिल गेट की आपूर्ति को को चीनी मिल किनौनी, मोदीनगर, मवाना एवं खतौली को आवंटित किया गया है।
इसी के साथ गन्ना क्रय केंद्र चंदपुरा प्रथम, धंतला प्रथम एवं द्वितीय, नंगलापातु, पांची द्वितीय, तलहैटा प्रथम, तलहैटा द्वितीय, सेतकुआँ नालपुर प्रथम, चंदपुरा द्वितीय, खंदावली प्रथम, बहरानपुर, भटजन, पलौता एवं मुरादाबाद चीनी मिल नंगलामल को दिया है।
क्रय केंद्र मौहम्मदपुर गूमी, सिवालखास प्रथम, सिवालखास द्वितीय, परतापुर, सीपुरा, पांचली खुर्द द्वितीय, महरौली, कलंजरी प्रथम, कंलजरी द्वितीय, गंगोल, खेडाबलरामपुर, इटायरा, चंदसारा एवं घाट द्वितीय चीनी मिल दौराला को आवंटित किए गए हैं। मोहिउद्दीनपुर मिल का संचालन शुरू होने तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। बीस हजार किसानों को इस व्यवस्था का लाभ मिलेगा और समय से वे अपना गन्ना मिलों पर डाल सकेंगे।