शासन ने कल छह पीपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिये। अपर पुलिस महानिदेशक की ओर से जारी आदेश में प्रमोद कुमार सिंह यादव को सुरक्षा की जिम्मेदारी देकर जनपद अयोध्या भेजा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डीजीपी मुख्यालय ने प्रांतीय पुलिस सेवा के आधा दर्जन अधिकारियों के तबादले कर दिए गए। पीलीभीत में तैनात प्रमोद कुमार सिंह यादव को अयोध्या स्थानांतरित कर दिया गया है। विनीत सिंह को फिंगर प्रिंट ब्यूरो से पीलीभीत भेज दिया गया है।
अनुज कुमार चौधरी को प्रशिक्षण मुख्यालय से रामपुर, अजय कुमार तृतीय को अयोध्या से ईओडब्ल्यू सेक्टर कानपुर, रजनीश कुमार यादव को चित्रकूट से लखनऊ पुलिस कमिश्ररेट स्थानांतरित कर दिया गया है। इसके अलावा शीतला प्रसाद पांडेय को पीएसी अलीगढ़ से चित्रकूट के लिए स्थानांतरित कर दिया गया है।