फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : विधायक अब्बास अंसारी व भाई उमर को हाईकोर्ट से झटका, सुनवाई 24 मार्च को

Thu, 02 Mar 2023 08:42 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

फर्जीवाड़ा करके निष्क्रांत संपत्ति पर अवैध कब्जा करने के आपराधिक मामले में आरोपी दोनों भाइयों की तरफ से दाखिल केस खत्म करने की याचिका पर सुनवाई के लिए कोर्ट ने 24 मार्च की तारीख तय की है।
विज्ञापन
Lucknow High Court
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी के विधायक पुत्र अब्बास अंसारी और उमर अंसारी को हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ से फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है। फर्जीवाड़ा करके निष्क्रांत संपत्ति पर अवैध कब्जा करने के आपराधिक मामले में आरोपी दोनों भाइयों की तरफ से दाखिल केस खत्म करने की याचिका पर सुनवाई के लिए कोर्ट ने 24 मार्च की तारीख तय की है। साथ ही राज्य सरकार को भी इस पर जवाब अथवा आपत्ति दाखिल करने के लिए 10 दिन का समय दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान की एकल पीठ ने दिया।

विज्ञापन


उमर व अब्बास की तरफ से दाखिल याचिका में, फर्जीवाड़ा से जुड़े केस में दाखिल आरोपपत्र पर निचली अदालत की तरफ से लिए गए संज्ञान, तलबी आदेश व मुकदमे से जुड़ी पूरी कार्यवाही को रद्द किए जाने की मांग की गई है। राज्य सरकार की ओर से मौजूद अपर शासकीय अधिवक्ता प्रथम राजेश कुमार सिंह ने याचिका का विरोध करते हुए पूरे ब्योरे के साथ जवाबी हलफनामा दाखिल करने के लिए कुछ मोहलत मांगी। इस पर कोर्ट ने राज्य सरकार को जवाबी हलफनामा व आपत्ति दाखिल करने के लिए 10 दिन का समय देते हुए मामले की अगली सुनवाई के लिए 24 मार्च की तारीख तय कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें