फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा का भतीजे पर वार: शिवपाल ने मुर्मू को दी बधाई, सपा पर कसा तंज- मेरी चिट्ठी के कारण हुई क्रॉस वोटिंग

Fri, 22 Jul 2022 03:59 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

नेताजी के बारे में यशवंत सिन्हा के एक पुराने बयान को लेकर शिवपाल ने सपा विधायकों से अपील की थी। शिवपाल ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू जी से समय लेकर मिलूंगा। द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुने जाने पर उन्होंने बधाई दी।
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि मेरी चिट्ठी के असर के चलते सपा में क्रॉस वोटिंग हुई। गौरतलब है कि नेताजी के बारे में यशवंत सिन्हा के एक पुराने बयान को लेकर शिवपाल ने सपा विधायकों से अपील की थी। शिवपाल ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू जी से समय लेकर मिलूंगा। द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुने जाने पर उन्होंने बधाई दी।

विज्ञापन


गौरतलब है कि शिवपाल सिंह यादव ने कहा था कि विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने नेताजी मुलायम सिंह यादव पर आरोप लगाया था कि वह आईएसआई के एजेंट हैं। हम उन्हें कभी भी समर्थन नहीं कर सकते। सपा के कट्टर नेता, नेताजी के सिद्धांतों का पालन करने वाले ऐसे आरोप लगाने वाले उम्मीदवार का कभी समर्थन नहीं करेंगे। उन्होंने अखिलेश यादव को भी अपने फैसले पर विचार करने के लिए कहा था जिस पर अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने हमेशा ही नेताजी को अपमानित किया है।

भाजपा के कहने पर चाचा शिवपाल ने लिखी थी चिट्टी
उधर, अखिलेश यादव ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा था कि भाजपा ने चाचा शिवपाल सिंह यादव से चिट्ठी लिखवाई और फिर उसे वायरल करवाया है। बता दें कि शिवपाल ने अखिलेश यादव को लिखे पत्र में कहा था कि यशवंत सिन्हा ने नेताजी मुलायम सिंह यादव को आईएसआई एजेंट कहा था अत: उन्हें समर्थन देने पर विचार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें