अभिनेता रणवीर कपूर ने कहा कि जीवन में कई चैलेंजिंग रोल निभाये हैं। कोशिश रहती है हर किरदार में फिट बैठूं। वाणी कपूर ने बताया कि हमेशा से एक पीरियड फिल्म में काम करने का सपना था। यह सपना अब पूरा हो रहा है।
तहजीब के शहर में हर वो चीज उपलब्ध है, जिसकी मदद से ग्राउंड स्टोरी पर एक अच्छी फिल्म को तैयार किया जा सकता है। लखनऊ में संसाधनों की उपलब्धता फिल्म शूटिंग के लिये उसे सर्वाधिक अनुकूल बनाती है। प्रदेश सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी को फिल्म शूटिंग का हब बनाने की दिशा मेें बहुत काम किया है। यह बातें गुरुवार को एक फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में लखनऊ पहुंचे संजय दत्त ने कहीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लखनऊ से पुराना नाता है, यहां प्रस्थानम सहित अन्य फिल्मों की शूटिंग के सिलसिले में आना हुआ है। शहर से जो प्यार मिला है, वह हमेशा याद रहता है। फिल्मों में भूमिकायें निभाने के सवाल पर बोले कि अभी काफी कुछ बेहतर करना बाकी है। अभिनेता रणवीर कपूर ने कहा कि जीवन में कई चैलेंजिंग रोल निभाये हैं। कोशिश रहती है हर किरदार में फिट बैठूं। वाणी कपूर ने बताया कि हमेशा से एक पीरियड फिल्म में काम करने का सपना था। यह सपना अब पूरा हो रहा है।
निर्देशक करण मल्होत्रा ने बताया कि यूपी फिल्मों के लिये फेवरेट हब बन चुका है। हमें उम्मीद है भविष्य सुनहरा होगा। इस संवाद कार्यक्रम के बाद अपने प्रशंसकों से मिलने के लिये संजय दत्त, रणबीर कपूर, वाणी कपूर व करण मल्होत्रा ने फीनिक्स पलासियो मॉल घूमा व प्रशंसकों से भेंट की। इस दौरान सेंटर डायरेक्टर संजीव सरीन ने सभी को मॉल घुमाने के साथ उसकी खासियत के बारे में भी बताया।