फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : राजनाथ सिंह पहुंचे लखनऊ, हनुमानजी के दर्शन कर दिया सबका साथ-सबका विकास का संदेश

Sat, 17 Jun 2023 09:03 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

रक्षामंत्री व लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह का तीन दिवसीय लखनऊ दौरा सबका साथ-सबका विकास के संदेश के साथ शुरू हुआ। लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वह पहले सीधे नदवा कालेज पहुंचे। यहां मुस्लिम धर्मगुरूओं के अलावा उन्होंने यहां पढ़ने वाले तालिब से भी बातचीत की। 
विज्ञापन
लखनऊ में लेटे हनुमान जी के दर्शन करते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षामंत्री व सांसद राजनाथ सिंह शुक्रवार को तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे। सबसे पहले वह सीधे नदवा कॉलेज पहुंचे। इसके बाद मनकामेश्वर मंदिर और लेटे हुए हनुमानजी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान जनता से भेंट में उन्होंने उनके द्वारा किए गए कार्यों का खुद मूल्यांकन करने की अपील की।

विज्ञापन


एयरपोर्ट से सीधे नदवा पहुंचे रक्षामंत्री ने काॅलेज के नाजिम रहे मौलाना राबे हसन नदवी के इंतकाल पर उनके परिजनों मुलाकात कर संवेदना जताई। इस दौरान नदवा के प्रिंसिपल मौलाना डॉ. सईदुर रहमान आजमी नदवी से भी मिले और विभिन्न विषयों पर चर्चा की। वर्तमान में नदवा के नाजिम मौलाना बिलाल हसनी नदवी व नदवा के नाजिर आम और मौलाना राबे हसनी नदवी के भतीजे मौलाना जाफर मसऊद हसनी नदवी भी मौजूद रहे।

नदवा से रक्षामंत्री सीधे मनकामेश्वर मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधि विधान से रुद्राभिषेक किया। महंत दिव्या गिरी ने उन्हें भगवान का चित्र, पार्षद रंजीत सिंह ने भगवान भोलेनाथ की कांस्य प्रतिमा भेंट की। महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा और महापौर सुषमा खर्कवाल भी उनके साथ रहे। मनकामेश्वर मंदिर के बाद रक्षामंत्री लेटे हुए हनुमान मंदिर पहुंचे और दर्शन पूजन के साथ आरती की। यहां 11 किलो लड्डू का भोग भी लगाया। पूजन के उपरांत समिति ने मंदिर की ऐतिहासिक मान्यता के विषय में बताया और हनुमान जी गदा भेंट की।
विज्ञापन


छोटे मन से बड़ा काम नहीं होता
हनुमानजी मंदिर में लोगों से मुलाकात के समय उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि छोटे मन से कोई बड़ा काम नहीं कर सकता। छोटे मन से जनता की सेवा भी ईमानदारी के साथ नहीं कर सकता है। चुनाव के दौरान इसीलिए मैं कभी कोई आश्वासन नहीं देता हूं। सदैव यही कहता हूं कि मैं प्रयास करूंगा। समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की कोशिश करता हूं, कहां तक निभा पाता हूं, कितनी ईमानदारी से निभा पाता हूं, इसका मूल्यांकन मैं खुद नहीं कर सकता। इसका मूल्यांकन समाज के लोग खुद करें। रक्षामंत्री शनिवार को छावनी के सूर्या ऑडिटोरियम में आत्मनिर्भर भारत सेमिनार में भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें