फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : खेल प्रशिक्षकों के 50 पदों के लिए भेजा प्रस्ताव, दिसंबर तक भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश

Wed, 19 Oct 2022 08:30 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

अपर मुख्य सचिव खेल डॉ. नवनीत सहगल ने विभागीय अधिकारियों को दिसंबर तक सभी रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
नवनीत सहगल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने की कड़ी में खेल विभाग ने प्रशिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहले चरण में खेल प्रशिक्षकों के 50 पदों पर भर्ती के लिए उप्र लोक सेवा आयोग को अधियाचन (प्रयास) भेजा गया है। अपर मुख्य सचिव खेल डॉ. नवनीत सहगल ने विभागीय अधिकारियों को दिसंबर तक सभी रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। वह बुधवार को खेल विभाग के अधिकारियों के साथ विभाग में रिक्त पदों पर भर्ती के संबंध में समीक्षा कर रहे थे। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विभाग में खेल प्रशिक्षकों के कुल 264 पद रिक्त हैं। इन पदों को उप्र लोक सेवा आयोग के माध्यम से भरा जाना है। इनमें से 50 पदों पर भर्ती का अधियाचन आयोग को भेजा जा चुका है। शेष पदों पर भर्ती के लिए भी अधियाचन जल्द भेजा जाएगा। बैठक में खेल निदेशक आरपी सिंह समेत भर्ती से संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें