फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : मिशनरी स्कूल के प्रधानाचार्य ने दलित छात्र को पीटा, शिकायत पर स्कूल से निकाला

Fri, 09 Dec 2022 12:20 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

थाने पर सुनवाई न होने पर पीड़ित छात्र के पिता ने अधिकारियों से शिकायत की। बृहस्पतिवार को थाने पर कॉलेज के प्रधानाचार्य और छात्र को बुलाया गया, जहां देर शात तक पंचायत चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में मोहनलालगंज कस्बा स्थित मिशनरी शिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य ने 12वीं के दलित छात्र की बेरहमी से पिटाई कर कपड़े फाड़ दिए। पुलिस से शिकायत करने पर छात्र को स्कूल से बाहर निकाल दिया। घटना 18 नवंबर की है। 

विज्ञापन


थाने पर सुनवाई न होने पर पीड़ित छात्र के पिता ने अधिकारियों से शिकायत की। बृहस्पतिवार को थाने पर कॉलेज के प्रधानाचार्य और छात्र को बुलाया गया, जहां देर शात तक पंचायत चलती रही। कार्रवाई न होते देख पीड़ित ने सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर से गुहार लगाई। 

सांसद की नाराजगी पर एडीसीपी दक्षिण मनीषा सिंह थाने पहुंची। उन्होंने छात्र का बयान दर्ज कराया और केस दर्ज करने का आदेश दिया। एडीसीपी के मुताबिक, कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


एकता नगर कल्ली पश्चिम के वीरेंद्र कुमार के मुताबिक, उनका बेटा शुगर का मरीज है और मिशनरी इंटर कॉलेज में पढ़ता है। 18 नवंबर को कॉलेज में डायरी न दिखाने पर प्रिंसिपल ने बेटे को बेरहमी से पीटा और कपड़े फाड़ दिए थे। पुलिस से शिकायत करने पर बाहर निकाल दिया था, जबकि डायरी कॉलेज में ही जमा थी। 20 दिन से बेटे की पढ़ाई चौपट है। 

प्रार्थना सभा के दौरान किया अपमानित
छात्र के पिता ने बताया कि बेटा उनके साथ ही कॉलेज गया था। प्रिंसिपल ने प्रार्थना सभा के दौरान माइक से बेटे को अपमानित करते हुए कहा कि ये न तो लड़का है ओर न ही लड़की। इस व्यवहार से उनका बेटा काफी दुखी है। उन्होंने बताया कि शुगर मरीज होने की वजह से बेटा कई बार पेशाब करने जाता है। आरोप है कि इसे लेकर ही प्रिंसिपल ने बेटे को अपमानित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें