फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : मेडिकल कॉलेजों में बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई की तैयारी पूरी, नीट के जरिए मिलेगा प्रवेश

Fri, 26 Aug 2022 11:16 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

नीट का परिणाम घोषित होने पर चयनित अभ्यर्थियों को दाखिला दिया जाएगा। वर्तमान में प्रदेश के एलएलआरएम मेरठ और जीएसवीएम कानपुर में बीएससी नर्सिंग का कोर्स चल रहा है।
विज्ञापन
नर्सिंग ( प्रतीकात्मक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के चार मेडिकल कॉलेजों में बीएससी नर्सिंग का कोर्स शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। इन कॉलेजों में शैक्षणिक संवर्ग के पदों पर नियुक्ति कर दी गई है। नीट का परिणाम घोषित होने पर चयनित अभ्यर्थियों को दाखिला दिया जाएगा। वर्तमान में प्रदेश के एलएलआरएम मेरठ और जीएसवीएम कानपुर में बीएससी नर्सिंग का कोर्स चल रहा है।

विज्ञापन


अब बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर, एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा, एमएलएन मेडिकल कॉलेज प्रयागराज और राजकीय मेडिकल कॉलेज कन्नौज में बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई शुरू करने की तैयारी है। इस बार नीट के जरिए इन छह मेडिकल कॉलेजों में 40-40 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। इन कॉलेजों में संविदा के आधार पर शैक्षिक संवर्ग के 14-14 पदों पर नियुक्ति कर दी गई। इनमें प्रोफेसर से प्रवक्ता तक शामिल हैं। इसके अलावा गैर शैक्षणिक संवर्ग के 122 पदों पर भी नियुक्ति कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें