फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : आयुष कॉलेजों में दाखिले के लिए काउंसिलिंग आज से, नेशनल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज लखनऊ नोडल सेंटर

Sat, 07 Jan 2023 12:17 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

बीएएमएस, बीएचएमएस और बीयूएमएस में दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीयन एवं धरोहर राशि सात से 11 जनवरी तक जमा की जा सकेगी। च्वाइस फिलिंग 15 से 16 जनवरी को रात 11.59 बजे तक होगी।
विज्ञापन
काउंसिलिंग - फोटो : logo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयुष कॉलेजों में दाखिले के लिए काउंसिलिंग की शुरुआत शनिवार से शुरू हो जाएगी। फर्जीवाड़ा रोकने के लिए इस बार त्रिस्तरीय सत्यापन की व्यवस्था की गई है। काउंसिलिंग का जिम्मा एनआईसी को दिया गया है। लखनऊ के नेशनल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज को नोडल सेंटर बनाया गया है। 

विज्ञापन


दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शनिवार सुबह 10 बजे से शुरू होगा। कॉलेजों में दाखिले 24 जनवरी तक लिए जा सकेंगे। दाखिले के बाद सीट अपग्रेडेशन 27 जनवरी तक होगी। इससे पहले पंजीकरण और सिक्योरिटी राशि 11 जनवरी तक जमा की जा सकेगी। मेरिट लिस्ट 14 जनवरी को जारी होगी। सीटों का आवंटन 17 जनवरी को होगा। नोडल सेंटर पर मूल अभिलेखों का सत्यापन 18 से 21 जनवरी तक, 24 जनवरी तक आवंटन पत्र डाउनलोड किए जाएंगे। अभ्यर्थी काउंसिलिंग में शामिल होने के लिए upayushcounseling.upsdc.gov.in पर लॉगिन कर सकेंगे। समस्या होने पर upayushcounseling2022@gmail.com ईमेल से या फिर हेल्पलाइन नंबर 7376520591 और 7376524687 पर संपर्क किया जा सकेगा।

सात से 27 जनवरी तक चलेगी काउंसिलिंग
बीएएमएस, बीएचएमएस और बीयूएमएस में दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीयन एवं धरोहर राशि सात से 11 जनवरी तक जमा की जा सकेगी। च्वाइस फिलिंग 15 से 16 जनवरी को रात 11.59 बजे तक होगी। सीट आवंटन सूची 17 को जारी होगी, नोडल सेंटर पर अभिलेख सत्यापन 18 से 21 तक, आवंटित संस्थान में 24 जनवरी को देर रात तक दाखिला लिया जा सकेगा। 24 की रात तक अपग्रेडेशन के लिए सहमति पत्र भरा जा सकेगा और 25 को दोपहर तक अपग्रेडेशन परिणाम घोषित किया जाएगा। अपग्रेडेशन आवंटन पत्र डाउनलोड करने एवं आवंटित संस्था में प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 27 जनवरी को शाम पांच बजे तक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें