फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : कृषक एक्सप्रेस में गंदे कंबल से बिगड़ी यात्रियों की तबीयत, मेडिकल टीम ने की जांच

Tue, 10 Jan 2023 07:54 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

यात्रियों ने बताया कि कंबल की बदबू की वजह से जी मिचलाने लगा था। जिसके कारण ऊल्टी हुई है। मेडिकल टीम ने उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए कहा तो उन्होंने मना कर दिया। कुछ देर में तबीयत सामान्य होने के बाद यात्रियों को कुछ जरूरी दवाएं देने के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
कृषक एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी सिटी जाने वाली 15008 कृषक एक्सप्रेस में गंदे कंबल की सप्लाई से सोमवार को तीन यात्रियों की तबीयत बिगड़ गई। ट्रेन जैसे ही लखनऊ जंक्शन से रवाना होने को हुई एसी के कोच बी-5 में यात्रियों ने कंबल से बदबू आने की शिकायत की। इसके बाद कंबल तो बदल दिया गए मगर जैसे ही ट्रेन बादशाहनगर स्टेशन पहुंची यात्रियों को उल्टियां आनी शुरू हो गईं। आनन-फानन में ट्रेन को स्टेशन पर रोका गया और मेडिकल टीम को बुलाया गया। मौके पर बादशाहनगर रेलवे अस्पताल की टीम मौके पर पहुंची और तीन यात्रियों का चेकअप किया। 

विज्ञापन


इस दौरान यात्रियों ने बताया कि कंबल की बदबू की वजह से जी मिचलाने लगा था। जिसके कारण ऊल्टी हुई है। मेडिकल टीम ने उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए कहा तो उन्होंने मना कर दिया। कुछ देर में तबीयत सामान्य होने के बाद यात्रियों को कुछ जरूरी दवाएं देने के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक ट्रेन बादशाहनगर स्टेशन पर रूकी रही। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों के पूरी तरह संतुष्ट हो जाने के बाद ही ट्रेन को रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें