फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : बेटी की शादी के लिए गायत्री प्रजापति को एक सप्ताह की जमानत

Tue, 14 Feb 2023 08:43 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

गायत्री की ओर से शॉर्ट टर्म जमानत याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान न्यायालय को बताया गया कि पांच मार्च को उसके बेटी की शादी है । इसमें पिता के हैसियत से उनका रहना अनिवार्य है। इसके लिये उसे 56 दिनों की शॉर्ट टर्म जमानत पर रिहा किया जाए।
विज्ञापन
गायत्री प्रसाद प्रजापति - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने जेल में बंद पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को एक सप्ताह की जमानत दी है। यह जमानत उन्हें बेटी की शादी में शामिल होने के मिली है। कोर्ट ने कहा कि एक सप्ताह पूर्ण होने के बाद गायत्री प्रजापति खुद को सरेंडर कर पुन जेल चले जाएंगे।

विज्ञापन


यह आदेश न्यायमूर्ति राजेश सिंह चैहान की एकल पीठ ने गायत्री प्रजापति की ओर से दाखिल तीन शॉर्ट टर्म जमानत याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई करते हुए दिया। इन तीन याचिकाओं में से दो याचिकाएं गायत्री प्रजापति के खिलाफ  गाजीपुर तथा गोमती नगर विस्तार थाने में दर्ज मुकदमों से और एक याचिका ईडी के मुकदमे से जुड़ी थी।

गायत्री की ओर से शॉर्ट टर्म जमानत याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान न्यायालय को बताया गया कि पांच मार्च को उसके बेटी की शादी है । इसमें पिता के हैसियत से उनका रहना अनिवार्य है। इसके लिये उसे 56 दिनों की शॉर्ट टर्म जमानत पर रिहा किया जाए। राज्य सरकार की ओर से अभियोजन पक्ष ने इन याचिकाओं का विरोध करते हुए कहा कि गायत्री के खिलाफ  नौ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। ऐसे में उसे शॉर्ट टर्म जमानत पर भी रिहा नहीं किया जाना चाहिए। सुनवाई के बाद एकल पीठ ने सात दिनों के लिए गायत्री प्रजापति की जमानत मंजूर करने का आदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें