फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : अपना दल (एस) का राष्ट्रीय अधिवेशन चार को, नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का होगा चुनाव

Tue, 01 Nov 2022 11:02 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित अधिवेशन में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और कार्यकारी अध्यक्ष व प्रदेश में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल समेत सभी केन्द्रीय व प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपना दल (एस) को राज्य स्तरीय राजनीतिक दल का दर्जा मिलने के बाद पार्टी का पहला राष्ट्रीय अधिवेशन चार नवंबर को होगा। राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित अधिवेशन में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और कार्यकारी अध्यक्ष व प्रदेश में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल समेत सभी केन्द्रीय व प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इस मौके पर जहां 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी, वहीं पार्टी के नये राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव भी किया जाएगा।

विज्ञापन

 
यह जानकारी देते हुए पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी जोरों पर चल रही है। इस अधिवेशन में शीर्ष पदाधिकारियों के अलावा राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी के सदस्यों के अलावा सभी जिलों के जिलाध्यक्ष सहित राज्य भर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस दौरान कार्यकर्ता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। इसके बाद पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में उनके दिशा निर्देश पर पार्टी की गतिविधियों को और गति देने के लिए आगामी कार्यक्त्रस्म भी तय किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि अधिवेशन की तैयारियों को लेकर तेजी से कार्य चल रहा है। इस बाबत पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। कार्यकर्ताओं के आने, उनके रहने, कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था को लेकर वालंटियर्स की तैनाती की गई है। पदाधिकारियों के बीच कार्य का बंटवारा किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें