कहा कि गेहूं, धान और दलहन की फसलों की एमएसपी में वृद्धि, किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री कृषि बीमा योजना जैसी किसान कल्याणकारी योजनाओं से किसानों को न केवल आर्थिक संबल मिला है बल्कि मोदी-योगी सरकार के प्रति उनका विश्वास बढ़ा है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार ने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू कर किसान की आय दोगुना करने के लक्ष्य पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि गेहूं, धान और दलहन की फसलों की एमएसपी में वृद्धि, किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री कृषि बीमा योजना जैसी किसान कल्याणकारी योजनाओं से किसानों को न केवल आर्थिक संबल मिला है बल्कि मोदी-योगी सरकार के प्रति उनका विश्वास बढ़ा है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मंगलवार को आयोजित किसान मोर्चा की बैठक में भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि मोर्चा के कार्यकर्ताओं के जरिये कृषक कल्याण योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा बहुत ही प्रभावी ढंग से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि विधान परिषद के आगामी स्नातक, शिक्षक खंड चुनाव और निकाय चुनाव में भी किसान मोर्चा को सक्रिय भूमिका अदा करनी है। 15 से 30 नवंबर तक नगरीय निकाय सीमा में रहने वाले किसानों के सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।
किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने कहा कि यूरिया, डीएपी, कीटनाशक दवाओं की खेती में अधिक प्रयोग से स्वास्थ्य पर इसका बुरा असर हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी नदियों की 5 किलो मीटर की परिधि में गौ आधारित प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन देने का कार्य की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा के कार्यकर्ता प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
विज्ञापन
किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा कि 11 नवंबर प्रदेश के सभी 98 संगठनात्मक जिलों में मोर्चा के प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोर्चा केन्द्र व प्रदेश नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए निकाय चुनाव तथा विधान परिषद चुनाव में भाजपा की बड़ी विजय में सहायक बनेगा। बैठक का संचालन मोर्चे के प्रदेश महामंत्री घनश्याम पटेल ने किया। बैठक में मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राम बाबू द्विवेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष राम कुमार सहरावत, उपेंद्र सिंह बंधु, मोर्चा के मंत्री विनय गौड़, डॉ. वी.के. गंगवार, रामानंद कटियार भी मौजूद थे।