प्रधानमंत्री ने देशभर में जिन 600 समृद्धि केंद्रों का शुभारंभ किया जिनमें इफको द्वारा रामनगर, वाराणसी में स्थापित केन्द्र के साथ कुल 66 सेंटर भी शामिल हैं। जनपद, विकासखंड, तहसील अथवा ग्राम स्तर समृद्धि केंद्र किसानों के लिए वन स्टॉप शॉप के रूप में कार्य करेंगे।
उप्र किसानों के लिए सोमवार को दिन बेहद अहम रहा। नई दिल्ली में आयोजित प्रधानमंत्री किसान सम्मान सम्मेलन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश के 2.59 करोड़ किसानों के बैंक खाते में पीएम सम्मान निधि की 12वीं क़िस्त भेजी। खाद की 66 खुदरा दुकानों को प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र के रूप में उच्चीकरण का तोहफा भी मिला। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल माध्यम से भाग लिया।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने देशभर में जिन 600 समृद्धि केंद्रों का शुभारंभ किया जिनमें इफको द्वारा रामनगर, वाराणसी में स्थापित केन्द्र के साथ कुल 66 सेंटर भी शामिल हैं। जनपद, विकासखंड, तहसील अथवा ग्राम स्तर समृद्धि केंद्र किसानों के लिए वन स्टॉप शॉप के रूप में कार्य करेंगे। इन केंद्रों पर मिट्टी, पानी, बीज एवं खाद के परीक्षण की सुविधा रहेगी, साथ ही, विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी कृषकों को दी जाएगी। यहां खाद, बीज, उर्वरक, जैव उर्वरक, कीटनाशक एवं लघु कृषि यंत्र भी बिक्री हेतु उपलब्ध रहेंगे।
ये हैं प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र
एक ही छत के नीचे उचित मूल्य पर गुणवता युक्त उर्वरक, बीज एवं कृषि रसायन की उपलब्धता होगी। किसानों को विभिन्न फसलों के उच्च तकनीकी पैकेज एवं अभ्यास को ग्रहण करने में मदद मिलेगी। साथ ही सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी यहां आसानी से मिल सकेगी। विभिन्न मंडियों में कृषि यंत्रों के कीमत संबंधी जानकारी, मौसम पूर्वानुमान, फसल बीमा, ड्रोन की खरीदारी और उड़ाने संबंधित प्रशिक्षण पाने में इन केंद्रों से मदद दी जाएगी। छोटे और बड़े कृषि यंत्रों की बिक्री एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 20 प्रतिशत तक बायो एवं ऑर्गेनिक उत्पाद रासायनिक उर्वरकों के साथ यहां उपलब्ध होंगी।