सर्दी की दस्तक होते ही हवा की सेहत नासाज होने लगी है। एक सप्ताह के अंदर हवा की गुणवत्ता की श्रेणी खराब में पहुंच गई है। लालबाग और तालकटोरा इलाके में तो वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बहुत खराब श्रेणी के करीब पहुंच गया है। गोमतीनगर और अलीगंज जैसे इलाकों में भी हवा की सेहत खराब की श्रेणी में बनी हुई है।
ये खबर हमारे लिए क्यों अहम?
वैज्ञानिकों का मानना है कि पिछले एक सप्ताह में मौसम में तेजी से बदलाव आया है। रात के समय नमी भी लगातार बढ़ रही है। तापमान में भी रात के समय करीब तीन से चार डिग्री सेल्सियस की कमी आ गई है। इससे हवा में घुले सेहत को नुकसान पहुंचाने वाले सूक्ष्म कण तेजी से छंट नहीं पा रहे हैं। इससे हवा की गुणवत्ता खराब हो रही है।
जानिए विभिन्न स्तर पर क्या मायने होते हैं वायु गुणवत्ता सूचकांक के
एक्यूआई हवा की गुणवत्ता
0-50 अच्छी
51-100 संतोषजनक
101 से 200 सुधरी हुई
201 से 300 खराब
301 से 400 बहुत खराब
401 से अधिक खतरनाक
इन बिंदुओं पर शुरू हुआ काम
- नगर निगम की स्मॉग गन से पेड़ों व सड़कों की धुलाई
- निर्माण साइट पर बिल्डिंग मैटेरियल ढकने व नियमित पानी का छिड़काव
- सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का काम
- सड़कों की रात के समय मशीनों से सफाई
- चौराहों पर वाहनों के रुकने के समय में यथासंभव कटौती
(जैसा कि यूपीपीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी आरसी शुक्ला ने बताया।)