फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सुहावने मौसम के बाद फिर सताने लगी गर्मी

विज्ञापन
राजधानी में शुक्रवार को तेज धूप से लोग परेशन रहे।
विज्ञापन
लखनऊ। कुछ दिनों से राजधानी के लोग सुहावने मौसम का आनंद उठा रहे थे, लेकिन अब गर्मी ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। पिछले आठ दिनों में शुक्रवार सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जिससे धूप में थोड़ी तल्खी महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार, यह तल्खी आने वाले दिनों में तापमान के साथ बढ़ती जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को मौसम शुष्क रहा। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री था, जो शुक्रवार को 5.1 डिग्री उछलकर 34.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी पिछले 24 घंटों में 18 से 21.1 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, इस तल्खी से फिलहाल निजात मिलने के आसार नहीं हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि चार-पांच दिनों में पारा 40 डिग्री के आसपास पहुंचने के आसार हैं। इस दौरान हवा तो चलेगी, पर लू जैसी संभावना नहीं है।

राजधानी में शुक्रवार को तेज धूप से लोग परेशन रहे।

राजधानी में शुक्रवार को तेज धूप से लोग परेशन रहे।

राजधानी में शुक्रवार को तेज धूप से लोग परेशन रहे।

राजधानी में शुक्रवार को तेज धूप से लोग परेशन रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें