फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: धार्मिक और आधुनिक शिक्षा से ही बच्चों को मिलेगा बेहतर भविष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

लखनऊ। ऑल इंडिया एजुकेशनल मूवमेंट, नई दिल्ली के प्रतिनिधिमंडल ने इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया, फरंगी महल का दौरा कर शैक्षिक गतिविधियों का जायजा लिया। प्रतिनिधिमंडल ने धार्मिक शिक्षा के साथ आधुनिक शिक्षा को भी समान महत्व दिए जाने पर संतोष जताया।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के चेयरमैन मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि बच्चों को सम्मानजनक जीवन और संवैधानिक अधिकार दिलाने के लिए धार्मिक व आधुनिक दोनों तरह की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा जरूरी है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए व्यवस्थित ढंग से तैयार करना भी समय की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑल इंडिया एजुकेशनल मूवमेंट के सचिव अब्दुल रशीद ने बताया कि संगठन शिक्षा के प्रसार के लिए शैक्षिक सम्मेलन, शैक्षिक कारवां, कानूनी जागरूकता सेमिनार और शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करता है। बैठक में शिक्षा और जागरूकता अभियान को देशव्यापी स्तर पर विस्तार देने पर जोर दिया गया, ताकि पिछड़े और वंचित वर्गों के विद्यार्थियों को बेहतर अवसर मिल सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें