फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आशा कर्मियों ने निकाला जुलूस, कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
13 सूत्रीय मांगों को पूरा करने और ऐक्टू नेताओं पर दर्ज एफआईआर निरस्त करने की उठाई मांग
विज्ञापन

(फोटो)
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। आशा कर्मियों की लंबित मांगों को पूरा करने और ऐक्टू नेताओं पर दर्ज एफआईआर निरस्त करने की मांग को लेकर मंगलवार को उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन ने प्रदर्शन किया।
यूनियन की अध्यक्ष तुलसी सोनकर और सचिव कमला गौतम के नेतृत्व में आशा कर्मियों ने परिवर्तन चौक से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। जुलूस और प्रदर्शन में बड़ी संख्या में आशा कर्मी शामिल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन ने ज्ञापन में कहा कि सात फरवरी 2026 को उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री की मध्यस्थता में 13 सूत्रीय मांगों पर सहमति बनी थी। इसके बाद आशा कर्मियों ने हड़ताल समाप्त की थी। 23 अक्तूबर को इको गार्डन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मिशन निदेशक और अन्य अधिकारियों के साथ सकारात्मक वार्ता हुई थी। इसके बावजूद सहमत मांगों पर अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें