फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 30 केंद्रों पर होगी धान खरीद, फार्मर आईडी से ही बेच सकेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

लखनऊ। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीद के लिए जिले में 30 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इस बार किसानों से एग्रीस्टैक योजना के तहत तैयार फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र) के आधार पर धान की खरीद की जाएगी। बिना फार्मर आईडी वाले किसानों को विशेष परिस्थिति में खाद्य विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। इस बार धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2441 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जो पिछले साल से 72 रुपये अधिक है।
विज्ञापन

धान खरीद की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी के निर्देशन में कलेक्ट्रेट स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें जिला खाद्य विपणन अधिकारी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता, मंडी सचिव और क्रय केंद्र प्रभारी शामिल हुए। जिले में बनाए गए 30 केंद्रों में खाद्य विभाग के 11, पीसीएफ के 17 और भारतीय खाद्य निगम के दो केंद्र हैं। इस वर्ष जिले में 20 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें