फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पंचायत चुनाव की तारीख घोषित करने की मांग, प्रत्याशियों को हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
( फोटो)
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। पंचायत चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग को लेकर सोमवार को पंचायत अधिकार संघ उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में विभिन्न जिलों से आए पंचायत प्रत्याशी चुनाव आयोग के कार्यालय पहुंचे। प्रत्याशी चुनाव आयुक्त से मिलकर अपनी बात रखना चाहते थे, लेकिन पुलिस प्रशासन ने उन्हें मिलने की अनुमति नहीं दी। आरोप है कि पुलिस ने सभी को जबरन हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेज दिया।
विज्ञापन

पंचायत अधिकार संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट का पंचायत चुनाव को लेकर आदेश आने के बाद वे चुनाव की तारीख घोषित करने की मांग उठा रहे हैं। इसके लिए प्रदेश के अलग-अलग जिलों से पंचायत प्रत्याशी लखनऊ पहुंचे थे। उनका कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव आयुक्त से मुलाकात कर अपनी मांग रखना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया और हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें