लखनऊ। भाकपा (माले) के वरिष्ठ नेता और पोलित ब्यूरो सदस्य कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य के निधन पर पार्टी ने गहरा शोक जताया है।
पार्टी के राज्य सचिव सुधाकर यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वदेश भट्टाचार्य ने पार्टी की पांच दशक से अधिक की यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका निस्वार्थ समर्पण, अटूट प्रतिबद्धता और साथियों के प्रति आत्मीयता हमेशा याद की जाएगी। उनका निधन पार्टी और क्रांतिकारी आंदोलन के लिए अपूरणीय क्षति है। पार्टी ने उनके अधूरे मिशन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है।