लखनऊ में जनशिकायतों और आईजीआरएस के निस्तारण में लापरवाही पर पुलिस आयुक्त तरुण गाबा ने 12 दरोगाओं को लाइन हाजिर कर दिया। कार्रवाई में विभिन्न थानों और चौकियों के प्रभारी शामिल हैं। पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही और सरकारी कार्यों में उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
लोगों की शिकायतों और आईजीआरएस के निस्तारण में लापरवाही बरतने के मामले में शनिवार को पुलिस आयुक्त तरुण गाबा ने 12 दरोगाओं को लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस आयुक्त के अनुसार, लापरवाही के मामले में गोमतीनगर के विवेकखंड चौकी इंचार्ज राखी, चिनहट की जलसेतु चौकी इंचार्ज मनोज कुमार सिंह, गुडंबा की शिवानी विहार चौकी इंचार्ज दिवाकर सरोर।
विज्ञापन
आलमबाग के बस स्टैंड चौकी प्रभारी वीर विक्रम सिंह, मड़ियांव की नौबस्ता चौकी इंचार्ज दीपक पांडेय, बख्शी का तालाब के इंदौरा बाग चौकी प्रभारी अशोक यादव, सुशांत गोल्फ सिटी थाने में तैनात दरोगा दीपक कुमार, मोहनलालगंज थाने में तैनात दरोगा अतुल सिंह, दुबग्गा थाने में तैनात दरोगा भगवान सिंह, वजीरगंज थाने में तैनात दरोगा रजत सिंह, पारा थाने में तैनात दरोगा भारत सिंह और गौतमपल्ली थाने में तैनात दरोगा अनिल भगत के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने सभी अधीनस्थों को चेतावनी दी है कि जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही और शासकीय कार्यों में उदासीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।