फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी मतगणना: देर शाम तक जारी रहा आरोप प्रत्यारोप का दौर

विज्ञापन
विज्ञापन
( फोटो)
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। रमाबाई आंबेडकर रैली स्थल पर लखनऊ खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना के दौरान शुरू से लेकर देर शाम तक आरोप प्रत्यारोप का दौर चलता रहा। कई प्रत्याशियों ने गड़बड़ी और प्रशासन पर पक्षपात के आरोप लगाए। प्रत्याशियों ने मतपेटिकाओं पर दर्ज मतपत्रों की संख्या और निकले मतपत्रों में अंतर होने, बूथवार मतदान का ब्योरा नहीं देने और शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने के आरोप लगाए। वहीं, भाजपा प्रत्याशी ने आरोपों को गलत बताते हुए मतगणना प्रक्रिया को पारदर्शी बताया।


बूथवार मतदान का ब्योरा नहीं दिया
( फोटो कांति सिंह)
लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से सपा प्रत्याशी कांति सिंह ने आरोप लगाया कि मतगणना के दौरान मतपेटिका के बाहर लिखी संख्या और अंदर से निकल रहे मतपत्रों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। कई बार मांगने के बावजूद प्रशासन ने यह ब्योरा नहीं दिया कि किस बूथ पर कितने मतदाताओं ने वोट डाला। शिकायत के बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी मनमानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

,,,,,

मतपेटिका में मतपत्रों की संख्या पर सवाल
( फोटो)
लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी शाह आलम राणा ने आरोप लगाया कि मतपेटिका पर लिखी मतपत्रों की संख्या के मुकाबले अलग संख्या में मतपत्र निकल रहे हैं। एक बूथ की पेटिका से कई मतपत्र एक साथ निकलने का दावा करते हुए उन्होंने आशंका जताई कि ऐसा बूथ कैप्चरिंग या किसी मतदान एजेंट की ओर से एक साथ मतपत्र डालने के कारण हो सकता है।

,,,,

मतदान से मतगणना तक पक्षपात का आरोप
( फोटो)
लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी विजय कुमार बंधु ने आरोप लगाया कि प्रशासन मतदान के दिन से ही पक्षपात कर रहा है। बूथवार मतदान का ब्योरा प्रत्याशियों को नहीं दिया गया और न ही इसे सार्वजनिक किया गया। मतगणना शुरू होने के दौरान आई समस्याओं को लेकर शिकायत करने के बावजूद समाधान नहीं किया गया।

,,,
मतदाता सूची बनाने से ही परेशान करने का आरोप
( फोटो)
लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की निर्दलीय प्रत्याशी स्मिता मिश्रा ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची तैयार करने के समय से ही प्रशासन सत्ता पक्ष के प्रत्याशियों के दबाव में काम कर रहा है। उनके मुताबिक, मतदाता बनवाने के दौरान उन्हें परेशान किया गया, जबकि सत्ता पक्ष से जुड़े लोगों को सहूलियत दी गई। मतदान के दिन एजेंटों और समर्थकों को परेशान करने के साथ मतगणना में भी यही रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग और प्रशासन से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


,
आरोप गलत, पारदर्शी तरीके से हो रही मतगणना
( फोटो)
लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अवनीश कुमार सिंह ने विपक्ष के आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी संविधान और चुनाव आयोग के निर्देशों के मुताबिक काम कर रहे हैं। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें