लखनऊ। विधान परिषद के लखनऊ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव में मतदान करने के लिए पात्र कर्मचारियों को 23 अक्तूबर को विशेष आकस्मिक अवकाश मिलेगा। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।
भारत निर्वाचन आयोग की ओर से घोषित कार्यक्रम के अनुसार, दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 23 अक्तूबर को मतदान होना है। शासन के निर्देशों के तहत लखनऊ जिले में कार्यरत ऐसे कर्