फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नाव से बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंची फाउंडेशन की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
( फोटो)
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। फैजुल्लागंज, दाउदनगर और मामा कॉलोनी के बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए मरवाह एजुकेशनल फाउंडेशन की टीम नाव के सहारे जलभराव वाले इलाकों में पहुंची। टीम ने जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री और रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुएं वितरित कीं। बाढ़ के कारण कई इलाकों में आवागमन बाधित होने से लोगों को राहत सामग्री पहुंचाने में मुश्किलें आ रही हैं।
विज्ञापन

फाउंडेशन के डायरेक्टर मौलाना मनाजिरुल इस्लाम ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में बाढ़ पीड़ितों की मदद करना इंसानियत की जिम्मेदारी है। मौलाना साबिर नदवी के साथ मोहम्मद साकिब, शम्सुल उस्मानी, धनंजय कुमार पांडे और समाजसेवी साजिया ने राहत अभियान में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें