फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दरगाह शाहमीना में जश्ने गौसुलवरा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। दरगाह हजरत मखदूम शाहमीना शाह में मीनाई एजूकेशनल वेल्फेयर सोसाइटी की ओर से जश्ने गौसुलवरा का आयोजन किया गया। सज्जादानशीन व मुतवल्ली पीरजादा शेख राशिद अली मीनाई की सदारत में हुए कार्यक्रम में मौलाना मोहम्मद अरब खां मिस्बाही ने हजरत शैख अब्दुल कादिर जीलानी की इल्मी और दीनी सेवाओं पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत कारी मोहम्मद इस्लाम कादरी की तिलावत से हुई। शोराए किराम व दारुल उलूम शाहमीना के छात्रों ने नात व मनकबत पेश की। निजामत कारी मोहम्मद अजमल ने की। सलात-ओ-सलाम और कुल के बाद दुआ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें