फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एनएसई के आईपीओ से निवेशकों को मिलेगा कमाई का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
(फोटो)
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। एनएसई के बिजनेस डेवलपमेंट ऑफिसर रामकृष्णन ने कहा कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का आईपीओ 17 सितंबर को खुलेगा और 21 सितंबर को बंद होगा। एक रुपये अंकित मूल्य वाले शेयर का मूल्य दायरा 1,700 से 1,785 रुपये तय किया गया है। वह मंगलवार को गोमती नगर स्थित होटल हयात में आयोजित कार्यक्रम में निवेशकों को आईपीओ की जानकारी दे रहे थे।
उन्होंने बताया कि निवेशक न्यूनतम आठ शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे। इसके बाद आठ के गुणक में बोली लगानी होगी। एंकर निवेशकों के लिए बोली 16 सितंबर को लगेगी। आईपीओ पूरी तरह ऑफर फॉर सेल है, जिसमें मौजूदा शेयरधारक 12.64 करोड़ शेयर बेचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्देश्य निवेशकों को आईपीओ की प्रक्रिया, शर्तों और बोली लगाने के तरीके की जानकारी देना था। रामकृष्णन ने एनएसई की बाजार में भूमिका और कारोबार से जुड़ी प्रमुख जानकारियां भी साझा कीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें