फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मुनाफे का लालच देकर डीसीपी व दो अन्य से ठगे 95 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
- विभूतिखंड थाने में आरोपी पर तीन केस दर्ज
विज्ञापन

- उडीसा में तैनात हैं पीड़ित डीसीपी पूर्वी

लखनऊ। विभूतिखंड थाने में उडीसा में तैनात डीसीपी पूर्वी गीतांजलि सबत व दो अन्य लोगों ने केएपी ग्लोबल कंपनी के निदेशकों पर 95 लाख की ठगी की तीन एफआईआर दर्ज कराई हैं। निदेशकों पर निवेश के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप है।

डीसीपी पूर्वी गीतांजलि सबत उडीसा के बेरहमपुर में रहती हैं। गीतांजलि के मुताबिक 2024 में उनका संपर्क केएपी ग्लोबल इन्वेस्ट सर्विसेज प्रा. लि. कंपनी के निदेशक कुणाल धीरेन कुमार मेहता से हुआ था। कुणाल के साथ ही हिमांशी मिश्रा, रीता मेहता और राहुल खुशीराम मेहता भी कंपनी में निदेशक है। कुणाल व अन्य निदेशकों ने उन्हें कंपनी में निवेश करने पर मूल रकम लौटाने पर 20 फीसद मुनाफा देने की बात कही थी। साथ ही त्रैमासिक लाभ देने को भी कहा था। बात बनने पर कुणाल ने गीतांजलि से एक मार्च 2024 को एमओयू भी कराया था। डीसीपी पूर्वी का आरोप है कि शुरुआत में कुछ माह तक आरोपियों ने लाभ दिया। मगर बाद में देना बंद कर दिया। दबाव बनाने पर कुणाल व अन्य निदेशक टालमटोल करते रहे। ऐसे में गीतांजलि ने डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह से शिकायत की। उनके आदेश पर विभूतिखंड पुलिस ने कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसे भी केएपी कंपनी के निदेशक ने की धोखाधड़ी

इसी तरह से कुणाल ने सरकारी विभाग से रिटायर्ड अधिकारी असम के गुवाहाटी निवासी प्रणव जे शर्मा को भी अप्रैल 2023 में निवेश का झांसा दिया। बातों में आए प्रणव ने भी आरोपी की कंपनी में 45 लाख रुपये निवेश कर दिए। मगर जब मुनाफ के बारी तो आरोपी कोई न कोई बहाने बनाने लगा। थक हार कर प्रणव ने एसीपी विभूतिखंड से शिकायत। उधर, उडीसा के कटक निवासी समीक्षा से भी कंपनी ने 25 लाख रुपये ठग लिए। समीक्षा ने डीसीपी पूर्वी से शिकायत की। इंस्पेक्टर अमर सिंह ने बताया तीनों मामलों की तफ्तीश की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें