फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कैफे में महिला रिसेप्शनिस्ट से छेड़खानी के विरोध पर वकील और दोस्त को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
- हजरतगंज में लालबाग की घटना
विज्ञापन


- पुलिस ने आठ पर दर्ज किया केस


लखनऊ। हजरतगंज स्थित कैफे में 17 नवंबर को महिला रिसेप्शनिस्ट से छेड़खानी के विरोध पर दबंगों ने मसागंज निवासी वकील ऐश्वर्य पांडेय को पीट दिया। बीच बचाव में उनके दोस्त जितेंद्र की भी पिटाई कर दी गई। हजरतगंज पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

ऐश्वर्य ने बताया कि 17 नवंबर को शाम 5:30 बजे वह दोस्त जितेंद्र के साथ हजरतगंज के लालबाग में स्थित कैफे गए थे। तभी वहां हैदरगंज निवासी मो. शमशाद, ठाकुरगंज का ताहा सिद्दीकी, साहिल, उबैद और चार अज्ञात लोग भी आ गए। ऐश्वर्य का आरोप है कि सभी कैफे की रिसेप्शनिस्ट से छेड़खानी और अशलीलता करने लगे। यह देख जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें पीटना शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने पर आरोपियों ने जितेंद्र को भी पीटना शुरू कर दिया। कैफे में हड़कंप मच गया। बाहर भीड़ जमा होने पर आरोपी धमकाते हुए भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिसेप्शनिस्ट का चेहरा तेजाब से जलाने की दी धमकी

ऐश्वर्य ने बताया कि पिटाई के कारण उन्हें काफी चोटें आ गईं। आरोपियों ने जाते हुए रिसेप्शनिस्ट को उठा ले जाने और तेजाब से चेहरा जलाने की धमकी भी दी। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक पुलिस टीम गठित की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम ने दबिश भी दी है। मगर वे भागे चल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें