फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: घर के सामने पेशाब करने से टोकने पर महिला अधिवक्ता से की अश्लीलता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

- महिलाओं की वीडियो बनाने का भी आरोप

- वजीरगंज पुलिस ने तीन लोगों पर दर्ज किया केस

संवाद न्यूज एजेंसी

लखनऊ। वजीरगंज निवासी महिला अधिवक्ता ने अज्ञात पर उनसे अश्लीलता करने का आरोप लगाया है। आरोपी व उसके दो साथियों पर धमकाने का भी आरोप है। वजीरगंज पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन



महिला अधिवक्ता के मुताबिक 30 अगस्त को रात 10:45 बजे वह भांजी के साथ घर से कुत्ता टहलाने निकली थीं। तभी घर के सामने एक अज्ञात युवक पेशाब करने लगा। मना करने पर भी वह नहीं माना। वह उनसे अश्लीलता करने लगा। इस बीच उसके दो साथी भी स्कूटी से आ गए। आरोप है कि आरोपी कॉलोनी में रहने वाली महिलाओं के वीडियो बनाने लगे और गाली-गलौज किया। सभी के शोर मचाने पर आरोपी धमकाते हुए भाग निकले। महिला अधिवक्ता का आरोप है कि तीनों लोग आए दिन कॉलोनी में शराब पीकर मारपीट और तेज आवाज में गाने बजाते हैं। कॉलोनी की युवतियों से छेड़छाड़ करते हैं। इंस्पेक्टर राजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक मामले में केस दर्ज कर कॉलोनी व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें