फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एसेसरीज दुकानदार ने एमपी एमएलए कोर्ट के वरिष्ठ सहायक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

- हजरतगंज में पंजाब ऑटो दुकान की घटना

- पुलिस ने चार आरोपियों पर दर्ज किया केस

संवाद न्यूज एजेंसी

लखनऊ। एमपी एमएलए कोर्ट में वरिष्ठ सहायक नीरज श्रीवास्तव ने हजरतगंज स्थित पंजाब ऑटो के दो मालिक व दो कर्मचारियों पर उन्हें पीटने का आरोप लगाया है। मालिकों पर एक दंपती ग्राहक से भी अभद्रता का आरोप है। मामले में हजरतगंज पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


नीरज के मुताबिक 16 अगस्त को वह साढू संतोष के साथ हजरतगंज स्थित पंजाब ऑटो दुकान पर कार में एसेसरीज लगवाने गए थे। आरोप है कि जो एसेसरीज उन्होंने पसंद की थी कर्मचारी उसे न लगाकर दूसरी लगा रहे थे। उन्होंने विरोध किया तो दुकान मालिक जसप्रीत, जसदीप, कर्मचारी रवि गुप्ता व प्रदीप पांडेय ने धमकाते हुए उन्हें व साढ़ू को धक्का देकर दुकान से निकाल दिया। आरोपियों ने पांच घंटे बाद आकर कार ले जाने की बात कही। नीरज का आरोप है कि बात न मानने पर चारों आरोपियों ने खुद की पहचान पुलिस से होने की बात कहते हुए उन्हें पीटना शुरू कर दिया। वरिष्ठ सहायक का आरोप है कि यह देख जब वहां पहले से मौजूद ग्राहक दंपती ने बीच-बचाव की कोशिश की तो आरोपियों ने उनसे भी अभद्रता की। आरोपियों ने उन्हें, साढू़ और दंपती को दुकान से बाहर भगा दिया। मगर पीड़ित ने घटना का वीडियो बना लिया और पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक मामले की तफ्तीश चल रही है। साक्ष्य जुटाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें