नैमिष और वरुण विहार आवासीय योजना के साढ़े चार हजार भूखंडों की लॉटरी संपन्न
विज्ञापन
दिवाली बाद जारी होंगे आवंटन पत्र
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। नैमिष और वरुण विहार आवासीय योजना के पहले चरण के करीब साढ़े चार हजार भूखंडों के आवंटन के लिए तीन दिन चली लॉटरी शुक्रवार को संपन्न हो गई। एक सप्ताह के अंदर एलडीए इनकी सूची जारी कर आवंटन पर जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर देगा।
एलडीए के अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को अंतिम दिन वरुण विहार योजना के 162, 288, 300 एवं 450 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के 727 भूखंडों का लॉटरी से आवंटन किया गया। अपर सचिव सीपी त्रिपाठी ने बताया नैमिष नगर योजना के 288 एवं 450 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के 133 भूखंडों का लॉटरी से आवंटन किया गया। नैमिष नगर और वरुण विहार योजना के भूखंडों के लिए 24 सितंबर से 27 अक्तूबर तक दोनों योजनाओं में कुल 38,457 लोगों ने पंजीकरण कराया है। बुधवार को लॉटरी के पहले दिन दोनों योजनाओं के 2,243 भूखंडों, बृहस्पतिवार को लॉटरी के दूसरे दिन 1,436 भूखंडों एवं शुक्रवार को लॉटरी के अंतिम दिन 860 भूखंडों को लॉटरी से आवंटित किया गया। पूरी प्रक्रिया का यू-ट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारण भी किया गया।